रांची : हज कमेटी भंग करने के फैसले को सही ठहराया

रांची : राज्य हज कमेटी को उच्च न्यायालय द्वारा भंग करने के फैसले को हज कमेटी के पूर्व सदस्य सह प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने सही ठहराया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास को गुमराह कर फेक कमेटी बनायी गयी थी, जिसे उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया और नयी कमेटी को बनाने का आदेश […]

रांची : राज्य हज कमेटी को उच्च न्यायालय द्वारा भंग करने के फैसले को हज कमेटी के पूर्व सदस्य सह प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने सही ठहराया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास को गुमराह कर फेक कमेटी बनायी गयी थी, जिसे उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया और नयी कमेटी को बनाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वे इसके जानकार लोगों को इसमें रख कर बेहतर कमेटी बनाये, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.
सामाजिक कार्यकर्ता शमीम अली ने भी सरकार से बेहतर कमेटी बनाने के लिए कहा, ताकि हज यात्रियों को इसका फायदा मिल सके. झारखंड राब्ता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम व महासचिव हाजी मोख्तार अहमद ने उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वे कमेटी के गठन में नियम-कानून का अक्षरश: पालन किया करे, ताकि इस तरह की फजीहत न झेलनी पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >