रांची : रिम्स के कार्डियोलॉजी विंग में दो दिन से खराब चल रही कैथलैब मशीन बुधवार को दुरुस्त हो गयी. इसके बाद 10 हृदय रोगियों का प्रोसिज्योर किया गया. आयुष्मान भारत योजना के दो मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गयी. वहीं, आठ मरीजों की एंजियाेग्राफी की गयी.
हालांकि, कैथलैब मशीन के दुरुस्त होने के बाद टीएमटी जांच मशीन खराब हो गयी. जानकारी के अनुसार सुबह में जांच के दौरान मशीन खराब हो गयी. निदेशक डाॅ डीके सिंह ने बताया कि मशीन करीब 10 साल पुरानी हो गयी है. नयी मशीन की प्रक्रिया चल रही है, शीघ्र ही नयी कैथलैब मशीन लगायी जायेगी.
