रांची : 13 दिसंबर से 18 फरवरी तक रद्द रहेगी झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

रांची : हटिया-आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/12874) को धुंध के कारण 13 दिसंबर से 18 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. हटिया से रवाना होनेवाली ट्रेन नंबर 12873 को 13 दिसंबर से 17 फरवरी तक रद्द किया गया है. यह ट्रेन दोबारा 18 फरवरी से चलने लगेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 12874 को […]

रांची : हटिया-आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/12874) को धुंध के कारण 13 दिसंबर से 18 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है.
हटिया से रवाना होनेवाली ट्रेन नंबर 12873 को 13 दिसंबर से 17 फरवरी तक रद्द किया गया है. यह ट्रेन दोबारा 18 फरवरी से चलने लगेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 12874 को 14 दिसंबर से 18 फरवरी तक रद्द किया गया है. यह ट्रेन 19 फरवरी से दोबारा चलने लगेगी. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों ने इस दौरान का टिकट लिया है, उन्हें पूरा रिफंड किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >