रांची : एनडीए को अब एकजुटता के साथ तैयार करनी होगी रणनीति : जदयू

रांची : जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता जफर कमाल ने कहा कि लोकतंत्र में परिवर्तन और अवसर मिलते रहते हैं. पांच राज्यों के चुनाव में जनता ने मौजूदा सरकार के विरोध में वोट दिया. भाजपा सरकार जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में नाकामयाब रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का […]

रांची : जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता जफर कमाल ने कहा कि लोकतंत्र में परिवर्तन और अवसर मिलते रहते हैं. पांच राज्यों के चुनाव में जनता ने मौजूदा सरकार के विरोध में वोट दिया. भाजपा सरकार जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में नाकामयाब रही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रयास काम नहीं आया. जिस प्रकार से चुनाव के नतीजे आये, उस पर गंभीरता से विश्लेषण करने की जरूरत है. एनडीए को एकजुटता के साथ आगे की रणनीति तैयार करनी होगी. यह नतीजे लोकसभा चुनाव का संकेत दे रहे हैं.
रांची : उपायुक्त राय महिमापत रे ने सभी बीडीओ व सीओ को स्पष्ट तौर पर कहा कि ग्राम प्रधान, मानकी मुंडा व डकुआ को सम्मान राशि का भुगतान सुनिश्चित करें. पेंशन लंबित न रखें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पेंशनधारियों की सूची पंचायत भवन में लिखवायें. उपायुक्त श्री रे मंगलवार को समाहरणालय सभागार में बीडीओ व सीओ के साथ बैठक कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन, धान अधिप्राप्ति आदि योजनाओं की भी प्रगति का जायजा लिया. उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत कार्यरत मजदूरों की संख्या बढ़ायी जाये और उन्हें ससमय मजदूरी का भुगतान करें. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >