रांची : भाजपा के कुशासन के अंत का आगाज : सुबोधकांत सहाय

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों और करोड़ों कार्यकर्ता के समर्पण की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि इन नतीजों का संदेश बिल्कुल साफ है. यह संदेश है-तोड़ डालो भाजपा के झूठ की डोर, लौट चलो कांग्रेस की ओर! श्री […]

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों और करोड़ों कार्यकर्ता के समर्पण की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि इन नतीजों का संदेश बिल्कुल साफ है.
यह संदेश है-तोड़ डालो भाजपा के झूठ की डोर, लौट चलो कांग्रेस की ओर! श्री सहाय ने कहा कि भाजपा के झूठ की हांडी आखिर कितनी बार चढ़ेगी? भाजपा शासित प्रदेशों में कुशासन के अंत का आगाज हो चुका है. जनता ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. 2019 के आम चुनावों में भी यही जनादेश दोहराया जाने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >