बुंडू : तुंजू गांव निवासी वृहस्पति सिंह मुंडा व शंभु नारायण सिंह मुंडा (दोनों भाई) के घर में सोमवार की देर शाम आग लग गयी. आग की चपेट में आने से वृहस्पति सिंह मुंडा (55 वर्ष) की मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख परमेश्वरी सांडिल, ताराचंद सिंह मुंडा, जीत मोहन प्रमणिक मौके पर पंहुचे. दमकल कर्मियों को सूचित कर बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था.
