जमशेदपुर : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भतीजे को चाकू मारा

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भतीजे अमीर भुइयां को सुरू भुइयां और उसके बेटे आजाद भुइयां सहित अन्य लोगों ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. घटना सीतारामडेरा थानांतर्गत ह्यूमपाइप नगर के पास रविवार शाम करीब पांच बजे हुई. अमीर को पेट में दाहिनी ओर चोट लगी है. उसे टीएमएच के एचडीयू […]

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भतीजे अमीर भुइयां को सुरू भुइयां और उसके बेटे आजाद भुइयां सहित अन्य लोगों ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. घटना सीतारामडेरा थानांतर्गत ह्यूमपाइप नगर के पास रविवार शाम करीब पांच बजे हुई. अमीर को पेट में दाहिनी ओर चोट लगी है. उसे टीएमएच के एचडीयू वार्ड में भर्ती किया गया है. दुलाल भुइयां के भाई बलदेव भुइयां ने बताया कि उनका भतीजा अमीर भुइयां बस्ती में खड़ा था. कुछ लोग शंभू नामक युवक को खोजते हुए आये और बस्ती में गाली-गलौज कर रहे थे. अमीर ने गाली का विरोध जताया. तो अपराधियों ने चाकू से अमीर पर हमला कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >