रांची : न्यूनतम तापमान 8.3 और कांके का पांच डिग्री सेल्सियस, जानें अगले कुछ दिनों कैसा रहेगा मौसम

अगले कुछ दिनों तक राजधानी व राज्य के कई जिलों में तापमान इसी तरह रह सकता है मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान और गिर सकता है, सुबह में कुहासा हो सकता है रांची : पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. पिछले दिनों हिमाचल और […]

अगले कुछ दिनों तक राजधानी व राज्य के कई जिलों में तापमान इसी तरह रह सकता है
मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान और गिर सकता है, सुबह में कुहासा हो सकता है
रांची : पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. पिछले दिनों हिमाचल और कश्मीर के कई शहरों में बारिश हुई है. इससे मैदानी इलाकों का तापमान गिर गया है. राजधानी रांची का तापमान शनिवार को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. ठंड के इस मौसम में राजधानी का तापमान पहली बार 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
वहीं कांके का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. राजधानी के तापमान में एक दिन में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजधानी और राज्य के कई जिलों में तापमान इसी तरह रह सकता है. न्यूनतम तापमान और गिर सकता है. सुबह में कुहासा हो सकता है
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 23.5 8.3
जमशेदपुर 27.2 12.0
डालटनगंज 26.4 8.1
बोकारो 23.5 8.6
चाईबासा 24.6 11.0
पाकुड़ 26.5 12.1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >