रांची : झाविमो सोशल मीडिया की कार्यशाला शनिवार को सोशल मीडिया के केंद्रीय प्रभारी सूरज शाहदेव की अध्यक्षता में हुई. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कहा कि पार्टी की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों के बीच ले जायें. केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि 15 दिसंबर तक प्रमंडल प्रभारी, 31 दिसंबर तक जिला स्तरीय टीम व 31 जनवरी तक प्रखंड एवं मंडल स्तर तक कमेटी का गठन कर लिया जाये.
फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा. कार्यशाला में पंकज पांडेय को टेक्निकल सेल का प्रभारी मनोनीत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन गिरीडीह जिला सोशल मीडिया के प्रभारी मनोज मौर्या ने किया. कार्यशाला में राजीव रंजन मिश्रा, सरोज सिंह, तौहीद आलम, संपति देवी, रिंकी झा, जॉय बनर्जी, क्यूम अंसारी, मनी मोहंती, प्रदीप महतो, रूपेश गुप्ता, दीपक भारती, शैलेंद्र हाजरा, राकेश सिंह, पंकज साहू, रवि कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
