रांची : भाइयों पर स्कॉर्पियो हड़पने का आरोप

रांची : किशोरगंज निवासी अविनाश कुमार ने भाई अमित कुमार उर्फ मंटू व सुचित कुमार उर्फ पप्पू पर स्कॉर्पियो हड़पने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उसने सुखदेवनगर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने केस उठाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है. केस नहीं उठाने पर षडयंत्र के तहत […]

रांची : किशोरगंज निवासी अविनाश कुमार ने भाई अमित कुमार उर्फ मंटू व सुचित कुमार उर्फ पप्पू पर स्कॉर्पियो हड़पने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उसने सुखदेवनगर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उसने केस उठाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है. केस नहीं उठाने पर षडयंत्र के तहत दूसरे केस में फंसाने का भी आरोप है़ अविनाश का कहना है कि उसके भाइयों ने केस नहीं उठाने पर अपने लोगों से मारपीट भी करायी. घायल होने पर सुखदेवनगर पुलिस ने अविनाश का इलाज भी कराया था.
इधर, अविनाश कुमार की पत्नी इंदू बाला ने अपने पति, बच्ची की सुरक्षा व मामले की जांच करने के लिए डीआइजी व एसएसपी को आवेदन दिया है. अविनाश कुमार के परिवार का कहना है कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वे लोग आत्मदाह करेंगे और इसकी सारी जिम्मेवारी पुलिस पर होगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >