रांची़ : भाजपा मिशन 2019 की तैयारी में जुट गयी है़ पार्टी के पक्ष में लोगों को गोलबंद करने के लिए ग्रास रूट पर कार्यकर्ताओं को लगाया जायेगा़ भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे़ राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे़ पार्टी ने इस बड़े अभियान के लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारियों को नियुक्त किया है.
इसी क्रम में बुधवार को विधानसभा प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित की गयी़ नौ से 25 दिसंबर तक पदयात्रा का कार्यक्रम चलेगा़ कार्यालय प्रभारी सह प्रदेश के महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ और अंत्योदय के लक्ष्य को ध्यान में रख कर पार्टी ने कार्यक्रम तैयार किया है़ भाजपा गांव-गरीब तक पहुंचेगी़ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी़
