रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि महागठबंधन के नेताओं ने जनता के साथ मजाक किया है़ झारखंड की जनता के बीच भ्रम फैलाया. ऐसा प्रतीत होता है कि ये नेता यहां की राजनीति को लाफ्टर शो समझ बैठे है़ं
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जनता के साथ धोखा किया़ सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नीति-सिद्धांत को ताक पर रख दिया़ ऐसे गठबंधन का यही हश्र होता है़ उन्होंने कहा कि महागठबंधन एक मजाक के सिवा कुछ नहीं है़ लंबे समय से कोलेबिरा उपचुनाव में महागठबंधन ने एक ही उम्मीदवार देने की घोषणा कर रखी थी, लेकिन चुनाव आते-आते दलों के व्यक्तिगत स्वार्थ सामने दिख रहे है़ं
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार हेमंत सोरेन को महागठबंधन का नेता स्वीकार करते हैं, तो कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम इस बात से मुकर जाते है़ं झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रहे है़ं हेमंत सोरेन बाबूलाल जी के साथ सहज नहीं दिखते है़ं
