बुंडू को सूखा क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलायें

बुंडू : बुंडू को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा सोमवार को डीसी राय महिमापत रे से मिले व ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि बुंडू में सूखे की स्थिति तमाड़ से भी बदतर है. रोपनी से लेकर धान की फसल तैयार होने तक एक बार […]

बुंडू : बुंडू को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा सोमवार को डीसी राय महिमापत रे से मिले व ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि बुंडू में सूखे की स्थिति तमाड़ से भी बदतर है. रोपनी से लेकर धान की फसल तैयार होने तक एक बार भी समुचित वर्षा नहीं हुई. जिससे कुएं, तालाब व नदी भी नहीं भरे. इसलिए बुंडू को अविलंब सूखा क्षेत्र घोषित कर यहां युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू किया जाये. विधायक ने किसानों को सूखा राहत लाभ भी देने की मांग की है.
डीसी से बातचीत के दौरान विधायक ने बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल को भी सुविधाओं के साथ अविलंब चालू करने की मांग की. मौके पर बुंडू एसडीएम सरोज तिर्की, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा, सचिव शिवशंकर सिंह मुंडा, गणेश प्रमाणिक, सोमरा मुंडा, बुधराम बड़ाइक, दिगंबर सिंह गौंझू, दिलीप सिंह मुंडा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >