रांची : अपर नगर आयुक्त से वार्ता के बाद निगमकर्मियों का आंदोलन स्थगित

रांची : सातवां वेतनमान और दैनिक कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर आंदोलन पर गये निगमकर्मियों ने गुरुवार को आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की. आंदोलनरत निगमकर्मियों से गुरुवार को अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने वार्ता की. वार्ता के दौरान श्री प्रसाद ने कहा कि निगमकर्मियों की जो भी मांग है, […]

रांची : सातवां वेतनमान और दैनिक कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर आंदोलन पर गये निगमकर्मियों ने गुरुवार को आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की. आंदोलनरत निगमकर्मियों से गुरुवार को अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने वार्ता की.
वार्ता के दौरान श्री प्रसाद ने कहा कि निगमकर्मियों की जो भी मांग है, उन्हें सरकार के पास भेजा रहा है. सरकार से अनुमाेदन मिलते ही इसे निगम में लागू कर दिया जायेगा. इस संबंध में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि निगमकर्मी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. 30 दिनों के अंदर अगर सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो निगम कर्मचारी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >