रांची : हज यात्रा के लिए अब तक मात्र 1000 आवेदन

रांची : हज यात्रा 2019 के लिए अब तक मात्र 1000 आवेदन आये हैं, जबकि आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 12 दिसंबर है. राज्य से अमूमन हर साल 3000 के करीब हज यात्री हज पर जाते हैं. इस अनुपात से काफी कम आवेदन आये हैं. आवेदन आने की रफ्तार भी काफी कम है. इसके […]

रांची : हज यात्रा 2019 के लिए अब तक मात्र 1000 आवेदन आये हैं, जबकि आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 12 दिसंबर है. राज्य से अमूमन हर साल 3000 के करीब हज यात्री हज पर जाते हैं. इस अनुपात से काफी कम आवेदन आये हैं. आवेदन आने की रफ्तार भी काफी कम है.
इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें सब्सिडी कम किया जाना भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है. फिलहाल जिन लोगों ने आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें उनका जेआरएफ नंबर जारी कर दिया गया है अौर इसकी सूचना उन्हें भेजी भी जा रही है. जितने लोगों ने अब तक आवेदन जमा किया है, उसमें सबसे अधिक रांची के लोग हैं. यहां से 205 लोगों ने आवेदन दिया है.
इसके अलावा गिरिडीह से 170 , जमशेदपुर से 169 के अलावा अन्य जिलों से आवेदन आये हैं. देवघर, दुमका, गोड्डा, खूंटी सहित अन्य जिलों से एक भी आवेदन नहीं आया है. वहीं, अब तक आये आवेदन में से अौसतन 250 लोगों ने इंबारकेशन प्वाइंट कोलकाता दिया है. मालूम हो कि कोलकाता से रांची की तुलना में जाना सस्ता पड़ रहा है. इस कारण वहां से जानेवालों की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ गयी है. हालांकि अभी काफी संख्या में आवेदन आना बाकी है.
रांची से बड़े जहाज की मांग
राज्य हज समिति सहित अन्य संस्थाओं की अोर से रांची से बड़े जहाज की मांग की गयी है, ताकि भाड़ा में कमी आ सके और लोगों को कोलकाता नहीं जाना पड़े. फिलहाल नागरिक उड्डयन मंत्रालय से ऐसी कोई सूचना कमेटी को प्राप्त नहीं हुई है कि उन्हें बड़ा जहाज मिलेगा या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >