रांची : सितंबर 2019 तक दो साल पुराने लंबित मामलों का करें निबटारा

रांची : गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने बुधवार को लंबित केसों की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियोे कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलों के एसपी से लंबित मामलों की जानकारी ली. उन्होंने सभी एसपी को निर्देश दिया कि दस साल पुराने लंबित मामलों का निबटारा जनवरी 2019 तक, तीन साल […]

रांची : गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने बुधवार को लंबित केसों की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियोे कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलों के एसपी से लंबित मामलों की जानकारी ली.
उन्होंने सभी एसपी को निर्देश दिया कि दस साल पुराने लंबित मामलों का निबटारा जनवरी 2019 तक, तीन साल पुराने मामलों का निपटारा जून 2019 तक और दो साल पुराने मामलों का निपटारा सितंबर 2019 तक हर हाल में करें. सचिव ने अफसरों को ताकीद किया कि लंबित मामलों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस दौरान डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, सीआइडी व पुलिस मुख्यालय के अन्य अफसर मौजूद थे. बता दें कि मामलों में राज्य सरकार को हाइकोर्ट में 30 नवंबर तक रिपोर्ट दाखिल करनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >