रांची : प्रेमसंस मोटर में नेक्स्ट जेनरेशन अर्टिगा लांच

रांची : मारुति सुजुकी के अधिकृत डीलर प्रेमसंस मोटर में नेक्स्ट जेनरेशन अर्टिगा की लांचिंग सोमवार को मेकन के जीएम (कॉरपोरेट अफेयर्स ) संजीव कुमार व डीजीएम इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन एसके साहू ने की. प्रेमसंस मोटर के सीजीएम राजीव सिन्हा ने न्यू अर्टिगा की विशेषताओं के बारे में बताया कि इसमें पेट्रोल व डीजल में स्मार्ट […]

रांची : मारुति सुजुकी के अधिकृत डीलर प्रेमसंस मोटर में नेक्स्ट जेनरेशन अर्टिगा की लांचिंग सोमवार को मेकन के जीएम (कॉरपोरेट अफेयर्स ) संजीव कुमार व डीजीएम इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन एसके साहू ने की. प्रेमसंस मोटर के सीजीएम राजीव सिन्हा ने न्यू अर्टिगा की विशेषताओं के बारे में बताया कि इसमें पेट्रोल व डीजल में स्मार्ट हाइब्रीड तकनीक का प्रयोग किया गया है. आंतरिक सज्जा भी बेहतर व अत्याधुनिक है.
कार का केबीन बेहतर व ज्यादा जगह वाला है. पैर फैलाने के लिए भी काफी क्षेत्र दिया गया है. पेट्रोल में इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 7,43,942 रुपये है. वहीं, डीजल में एक्स शो रूम प्राइस 8,83,942 रुपये है. अर्टिगा पांच रंगों मेें उपलब्ध है. मौके पर सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार, पंकज पोद्दार, अवध पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >