रांची : टीवीएनएल की दोनों यूनिटों से पूरी क्षमता से उत्पादन का निर्देश

रांची : टीवीएनएल की दोनों यूनिटों से पूरी क्षमता से उत्पादन करने का निर्देश एमडी कुलदीप चौधरी ने दिया है. टीवीएनएल के ललपनियां स्थित प्लांट में 210-210 मेगावाट की दो यूनिट है. केवल यूनिट नंबर दो से ही 210 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है. जबकि, यूनिट नंबर एक से 160 से 170 मेगावाट तक […]

रांची : टीवीएनएल की दोनों यूनिटों से पूरी क्षमता से उत्पादन करने का निर्देश एमडी कुलदीप चौधरी ने दिया है. टीवीएनएल के ललपनियां स्थित प्लांट में 210-210 मेगावाट की दो यूनिट है. केवल यूनिट नंबर दो से ही 210 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है. जबकि, यूनिट नंबर एक से 160 से 170 मेगावाट तक उत्पादन हो रहा है.
टीवीएनएल के प्रबंध निदेशक कुलदीप चौधरी ने पहली यूनिट से भी 210 मेगावाट बिजली उत्पादन की तैयारी करने का निर्देश दे दिया है. उन्होंने प्लांट विजिट के दौरान यह निर्देश दिया. उन्हें अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत के बाद पहली यूनिट से भी दूसरी की तरह अधिकतम क्षमता पर उत्पादन किया जा सकता है. मरम्मत का कार्य एक महीने में पूरा कर लिया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान यूनिट नंबर दो से रिकॉर्ड 217 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया.
इस यूनिट से शुक्रवार को भी 208 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ है और पहली यूनिट से 160 मेगावाट तक ही बिजली पैदा की जा रही है. एमडी ने 205 मेगावाट से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है. बताया गया कि मरम्मत के लिए एक नंबर यूनिट को एक माह तक बंद रखना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >