रांची : व्यापार मेला: झारखंड पैवेलियन में खूब पसंद की जा रही हैं लाह की चूड़ियां

रांची/नयी दिल्ली : नयी दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के झारखंड पैवेलियन में आनेवाले दर्शक वहां की कला और संस्कृति से परिचित होने के साथ-साथ उसका हिस्सा बनना भी पसंद कर रहे हैं. झारखंड अपनी कला और संस्कृति के चलते दर्शकों में काफी लोकप्रिय हो रहा है. खास कर पैवेलियन में लाह की […]

रांची/नयी दिल्ली : नयी दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के झारखंड पैवेलियन में आनेवाले दर्शक वहां की कला और संस्कृति से परिचित होने के साथ-साथ उसका हिस्सा बनना भी पसंद कर रहे हैं. झारखंड अपनी कला और संस्कृति के चलते दर्शकों में काफी लोकप्रिय हो रहा है. खास कर पैवेलियन में लाह की चूड़ियों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. खास कर महिलाएं लाह की बनी चुड़ियों एवं आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं.
लाह हस्तशिल्प स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष एवं पैवेलियन में लाह की चूड़ियों के विक्रेता झाबरमल बताते हैं कि 400 लोग मिलकर लाह की चुड़ियां एवं आभूषण बनाते हैं. उनके पास इस वर्ष व्यापार मेले में 50 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की लाह की चूड़ियां उपलब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >