दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर रांची के युवक की मौत, डिवाइडर से टकराकर नदी में गिरे दो मेडिकल छात्र

नयी दिल्ली : दिल्ली में नव निर्मित सिग्नेचर ब्रिज से गिरने से दो मेडिकल छात्रों की मौत हो गयी. दोनों की स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. इसके बाद दोनों पुल से गिर गये. मृतकों में एक रांची निवासी सत्य विजय शंकरन है. वह हिंदू राव अस्पताल में इंटर्न था. दूसरा छात्र चंद्र शेखर दिल्ली […]

नयी दिल्ली : दिल्ली में नव निर्मित सिग्नेचर ब्रिज से गिरने से दो मेडिकल छात्रों की मौत हो गयी. दोनों की स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. इसके बाद दोनों पुल से गिर गये. मृतकों में एक रांची निवासी सत्य विजय शंकरन है.
वह हिंदू राव अस्पताल में इंटर्न था. दूसरा छात्र चंद्र शेखर दिल्ली का रहनेवाला है. उद्घाटन करने के बाद से सिग्नेचर ब्रिज पर इस तरह की पहली घटना है.
दुर्घटना सुबह करीब 8.40 बजे ब्रिज के बायीं मोड़ के लूप पर हुई. मोटरसाइकिल की गति काफी तेज थी और वह डिवाइडर से टकरा गयी. इस घटना के बाद दोनों पुल से नीचे गिर गये. बाइक पुल पर ही था. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में इसका संदेह जताया जा रहा था कि ये दोनों स्टंट कर रहे थे. हालांकि, पुलिस ने इससे इंकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >