फूड सम्मिट: कृषकों का पंजीकरण करें

रांची : कृषि सचिव की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई. रांची में होने वाले ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड सम्मिट (29 व 30 नवंबर) की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में सचिव ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सेमिनार में भाग लेने वाले किसानों का पंजीकरण करा […]

रांची : कृषि सचिव की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई. रांची में होने वाले ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड सम्मिट (29 व 30 नवंबर) की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में सचिव ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सेमिनार में भाग लेने वाले किसानों का पंजीकरण करा कर उनका सम्मिट में भाग लेना सुनिश्चित करें.
इन कृषकों का 50-50 का ग्रुप बना कर इनके लिए दो-दो नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये जायें. सचिव ने कृषकों को पहचान पत्र निर्गत करने का भी निर्देश दिया है. जिला कृषि पदाधिकारियों से कहा गया कि वे 25 नवंबर को होने वाली बैठक में कृषकों की सूची लेकर आयें तथा उनका पहचान पत्र व फूड कूपन प्राप्त करें. बैठक में निदेशक कृषि, निदेशक समेति, निदेशक भूमि संरक्षण, निदेशक उद्यान व निदेशक मत्स्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
पांच आइएएस प्रतिनियुक्त : ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड सम्मिट को लेकर पांच आइएएस अधिकारियों को कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है.
यह प्रतिनियुक्ति 25 से 30 नवंबर के लिए की गयी है. विभिन्न जिलों में उप विकास आयुक्त के तौर पर कार्यरत इन अधिकारियों में नैंसी सहाय (उप विकास आयुक्त साहेबगंज), अनन्य मित्तल (डीडीसी सिमडेगा), आदित्य रंजन (डीडीसी प. सिंहभूम), आर रॉनिटा (उप विकास आयुक्त लोहरदगा) तथा अंजलि यादव (डीडीसी खूंटी) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >