रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डॉ दिनेश मिश्र की पुस्तक डिस्कवरी ऑफ न्यू इंडिया व सरहद के पार का लोकार्पण किया. प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री ने डॉ मिश्र को शुभकामनाएं दी. कहा कि समग्र राष्ट्र की अवधारणा और नये भारत के निर्माण के लिए यह महत्वपूर्ण विजन होगा. डिस्कवरी ऑफ न्यू इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये भारत के विजन और विश्व गुरु भारत के भावी रोड मैप पर समर्पित है.
साथ ही सरहद के पार पुस्तक भारत द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राइक पर समर्पित पुस्तक है. डॉ दिनेश मिश्र कोल इंडिया से सेवानिवृत्त जीएम हैं. डॉ मिश्र अंग्रेजी, हिंदी, मैथिली के कई पुस्तकों के लेखक रहे हैं.
