अनगड़ा : छोटानागपुर सरना समिति ने दिया धरना

अनगड़ा : छोटानागपुर सरना समिति ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. वक्ताओं ने कहा कि आज सरना समाज खतरे में है. सभी के निशाने पर आदिवासी ही हैं. दलालों की नजरें आदिवासी भूमि पर है. फर्जी कागजात पर आदिवासी भूखंड खरीदे-बेचे जा रहे हैं. विदेशी दलाल लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं. […]

अनगड़ा : छोटानागपुर सरना समिति ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. वक्ताओं ने कहा कि आज सरना समाज खतरे में है. सभी के निशाने पर आदिवासी ही हैं. दलालों की नजरें आदिवासी भूमि पर है. फर्जी कागजात पर आदिवासी भूखंड खरीदे-बेचे जा रहे हैं. विदेशी दलाल लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं. धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया.
इसमें दूसरे धर्म अपनाने वालों को एसटी का प्रमाणपत्र निर्गत नहीं करने, एसटी प्रमाणपत्र के लिए खतियान के साथ ही रूढ़िवादी परंपरा, रीति-रिवाज व संस्कारों की जांच करने, गैर आदिवासी पुरुष से विवाह करनेवाली एसटी महिला को आरक्षण का लाभ नहीं देने सहित अन्य मांगें शामिल है. धरना में जयशंकर मुंडा, रामसाय मुंडा, संदीप उरांव, सोहराई बेदिया, बंधन मुंडा, सुकुल बेदिया, सुखदेव, पंचम व कमलाकांत मुंडा सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >