ओरमांझी : 22 पड़हा देवोत्थान जतरा

ओरमांझी : सदमा व चंद्रा पंचायत के तत्वावधान में गुरुवार को सदमा चौक में 22 पड़हा देवोत्थान जतरा सह बिरसा जयंती समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत सांसद रामटहल चौधरी ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की. वहीं जतरा का उद्घाटन झामुमो नेता अंतु तिर्की व प्रभारी प्रमुख जयगोविंद साहू ने […]

ओरमांझी : सदमा व चंद्रा पंचायत के तत्वावधान में गुरुवार को सदमा चौक में 22 पड़हा देवोत्थान जतरा सह बिरसा जयंती समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत सांसद रामटहल चौधरी ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की. वहीं जतरा का उद्घाटन झामुमो नेता अंतु तिर्की व प्रभारी प्रमुख जयगोविंद साहू ने किया.
खोड़हा नाच व नागपुरी आर्केस्ट्रा जतरा का आकर्षण रहा. मौके पर मुखिया रमेश चंद्र उरांव, गीता कच्छप, पूर्व मुखिया हरिलाल मुंडा, डॉ बिरसा उरांव, प्रेमनाथ मुंडा, बाबूलाल महली, देवकुंवर पाहन, शंकर बैठा, रमेश उरांव, तुलसी खरवार, सुरेश प्रसाद साहू, देवीलाल मुंडा, कुदुस अंसारी, जियाउल अंसारी, आफताब अंसारी, रिितेश मुंडा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >