रांची : आज वेंडर मार्केट का उदघाटन करेंगे सीएम

रांची : राज्य के पहले अटल स्मृति वेंडर मार्केट का उदघाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. नगर निगम ने 34 करोड़ की लागत से जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर में इस मार्केट का निर्माण कराया है. मार्केट के बीचोबीच स्व अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगायी जायेगी. कोलकाता की कंपनी सिंघल इंटरप्राइजेज ने मार्केट का […]

रांची : राज्य के पहले अटल स्मृति वेंडर मार्केट का उदघाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. नगर निगम ने 34 करोड़ की लागत से जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर में इस मार्केट का निर्माण कराया है. मार्केट के बीचोबीच स्व अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगायी जायेगी. कोलकाता की कंपनी सिंघल इंटरप्राइजेज ने मार्केट का निर्माण किया है. वेंडर मार्केट के उदघाटन समारोह में सांसद रामटहल चौधरी, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर व डिप्टी मेयर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे.

उदघाटन के दिन 119 फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगी दुकान : चार तल्ले के इस वेंडर मार्केट में कचहरी चौक से लेकर सर्जना चौक तक सड़क पर दुकान लगानेवाले 459 फुटपाथ दुकानदारों को बसाया जाना है. उदघाटन के मौके पर 119 दुकानदारों को मार्केट में दुकान अावंटित की जायेगी. शेष दुकानदारों को नगर निगम इस माह के अंत तक दुकान आवंटित करेगा.

कचहरी चौक से सर्जना चौक तक होगा नो वेंडिंग जोन : नगर निगम की योजना है कि एक बार फुटपाथ दुकानदारों को दुकानें आवंटित करने के बाद कचहरी चौक से लेकर सर्जना चौक तक के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया जायेगा. एक बार दुकान आवंटित करने के बाद अगर कोई दुकानदार या उसके परिजन दोबारा सड़क पर किसी प्रकार की दुकान लगाते हैं, तो उसके आवंटन को रद्द कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >