मंत्री सीपी सिंह ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, बोले
रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने सोमवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई का जायजा लिया. मंत्री श्री सिंह स्वर्ण रेखा नदी, पावर हाउस तालाब, न्यू नायक तालाब व बनस तालाब छठ घाट गये.
तालाबों पर नगर निगम द्वारा की गयी व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि घाटों पर छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा जाये. निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र, चुटिया भाजपा मंडल अध्यक्ष छत्रधारी महतो व संबंधित वार्डों के पार्षद समेत अन्य लोग मौजूद थे.
