रांची : केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने डॉ रजनीश को कार्य के प्रति निष्ठा के लिए सम्मानित किया

रांची : केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मंत्री जयंत सिन्हा ने आर्थो सेंटर लाइफ केयर हॉस्पिटल, बूटी रोड के वरीय फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रजनीश बरियार को सम्मानित किया. एक कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में कार्य के प्रति लगन, निष्ठा व मेहनत के लिए डॉ बरियार को सम्मानित किया गया. डॉ बरियार प्रत्येक माह गांवों में जाकर […]

रांची : केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मंत्री जयंत सिन्हा ने आर्थो सेंटर लाइफ केयर हॉस्पिटल, बूटी रोड के वरीय फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रजनीश बरियार को सम्मानित किया. एक कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में कार्य के प्रति लगन, निष्ठा व मेहनत के लिए डॉ बरियार को सम्मानित किया गया. डॉ बरियार प्रत्येक माह गांवों में जाकर शिविर लगा कर गरीबों को मुफ्त परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराते हैं. वह इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की झारखंड इकाई के संयुक्त सचिव भी हैं. मौके पर विधायक मनीष जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >