आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ के सभी 10 स्कूलों के 905 बच्चों के बीच गर्म कपड़े का वितरण
गर्म कपड़े की व्यवस्था आर्किड अस्पताल द्वारा की गयी
सिकिदिरी : आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ के सभी 10 स्कूलों के 905 बच्चों के बीच रविवार को ऊनी वस्त्र व स्वेटर का वितरण किया गया. वितरण मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल व आर्किड अस्पताल के निदेशक राम कुमार अग्रवाल ने किया. स्कूली बच्चों के लिए स्वेटर व ऊनी वस्त्र की व्यवस्था आर्किड अस्पताल रांची द्वारा की गयी.
देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के मौके पर मध्य विद्यालय नवागढ़ के प्रांगण में यह कार्यक्रम हुआ. मौके पर सुनील वर्णवाल ने कहा कि नवागढ़ को आदर्श बनाने की शुरुआत बच्चों के विकास से करनी होगी.
ग्रामीण परिवेश के बच्चे अपने अाप को मुख्यधारा के बच्चों से मुकाबला करें, इसके लिए सभी के बीच स्वेटर का वितरण किया गया. संचालन संतोष बेदिया ने किया. इस अवसर पर प्रमुख अनिता गाड़ी, स्वामी रामभक्तानंद, पूर्व प्रमुख राजेंद्र शाही मुंडा, उपमुखिया रेखा देवी, विवेकानंद सेवा केंद्र बरवाटोली के अध्यक्ष पहलू बेदिया, पंचम भोगता, भुवनेश्वर बेदिया, आेम कुमार सांगवार, जगदीश भोगता सहित अन्य उपस्थित थे.
