जमशेदपुर : मुंडा के आवास में अनुष्ठान, कई विशिष्ट लोगों ने की शिरकत

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास में आयोजित काली पूजा व महाप्रसाद में आम से लेकर खास लोग पहुंचे. घोड़ाबांधा स्थित आवास के ठीक बगल में बने पंडाल में भोग का आयोजन किया गया था. महाप्रसाद ग्रहण करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, टाटा स्टील के एमडी सह […]

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास में आयोजित काली पूजा व महाप्रसाद में आम से लेकर खास लोग पहुंचे. घोड़ाबांधा स्थित आवास के ठीक बगल में बने पंडाल में भोग का आयोजन किया गया था.
महाप्रसाद ग्रहण करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, वीपी रॉ मैटेरियल (वीपी सीएस के लिए नामित) चाणक्य चौधरी, वीपी सीएस (एयर एसिया के एमडी के तौर पर नामित) सुनील भास्करन, चीफ काॅरपोरेट अफेयर्स रितुराज सिन्हा, टाटा मोटर्स के वीपी एबी लाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, जुस्को एमडी तरुण डागा, आरएसबी के एमडी एसके बेहरा, झाविमो नेता अभय सिंह, झामुमो नेता मोहन कर्मकार, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, विधायक बड़कुंवर गगराई, सांसद विद्युत वरण महतो, झामुमो नेता स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, आभा महतो आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >