अनगड़ा : दुकानदार ने धमका रहे युवकों से कट्टा छीना, गिरफ्तार

अनगड़ा : गेतलसूद चौक पर गुरुवार को कट्टा लहराकर धमकी दे रहे युवकों से दुकानदार रिंकू कुमार भिड़ गया व कट्टा छीन कर पुलिस को सौंप दिया. दुकानदार की हिम्मत देख युवक वहां से भाग निकले. बताया जाता है कि दो युवकों ने रिंकू की दुकान के काउंटर पर बीयर की बोतल रख दी थी. […]

अनगड़ा : गेतलसूद चौक पर गुरुवार को कट्टा लहराकर धमकी दे रहे युवकों से दुकानदार रिंकू कुमार भिड़ गया व कट्टा छीन कर पुलिस को सौंप दिया. दुकानदार की हिम्मत देख युवक वहां से भाग निकले. बताया जाता है कि दो युवकों ने रिंकू की दुकान के काउंटर पर बीयर की बोतल रख दी थी.
रिंकू ने विरोध किया, तो युवकों ने उस पर कट्टा तान दिया. इसके बाद रिंकू उनसे भिड़ गया व कट्टा छीन लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. दोनों युवकों मे से एक राजनीतिक दल का प्रखंड पदाधिकारी है. वहीं दूसरे की पहचान पुराने अपराधी के रूप में की गयी. वह जेल भी जा चुका है. थानेदार शंकर प्रसाद ने बताया कि हिरासत में लिये गये युवक से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >