रांची : रसोइया संघ ने स्थापना दिवस पर दी आत्मदाह की चेतावनी

रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ ने राज्य के स्थापना दिवस पर आत्मदाह की चेतावनी दी है. संघ के अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा है कि सरकार उनकी मांगों लेकर गंभीर नहीं है. रसोइया 25 सितंबर से राजभवन के समक्ष धरना दे रही है. उन्होंने कहा कि अब रसोइया अपनी मांगों को लेकर स्थापना […]

रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ ने राज्य के स्थापना दिवस पर आत्मदाह की चेतावनी दी है. संघ के अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा है कि सरकार उनकी मांगों लेकर गंभीर नहीं है. रसोइया 25 सितंबर से राजभवन के समक्ष धरना दे रही है. उन्होंने कहा कि अब रसोइया अपनी मांगों को लेकर स्थापना दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आत्मदाह करेगी. संघ की मुख्य मांगों में स्कूलों से हटायी गयी रसोइयों को विद्यालय में वापस रखने, तमिलनाडु की तर्ज पर संयोजिका रसोइया को फोर्थ ग्रेड में शामिल करने, न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने समेत कई अन्य मांगें शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >