झारखंड भाजपा के आधार स्तंभ रहे हैं कैलाशपति मिश्र : रघुवर दास

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्व कैलाशपति मिश्र झारखंड भाजपा के आधार स्तंभ रहे हैं. ऐसे महापुरुषों के परिश्रम और प्रयास का ही परिणाम है कि पार्टी आज जन में लोकप्रिय है. श्री दास ने यह बातें स्व मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही. श्री दास ने शनिवार […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्व कैलाशपति मिश्र झारखंड भाजपा के आधार स्तंभ रहे हैं. ऐसे महापुरुषों के परिश्रम और प्रयास का ही परिणाम है कि पार्टी आज जन में लोकप्रिय है. श्री दास ने यह बातें स्व मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही.
श्री दास ने शनिवार को एचइसी गेट के समीप स्व मिश्र के लिए निर्धारित प्रतिमा स्थल चबूतरा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व मिश्र ने जनसंघ काल से ही झारखंड में पार्टी के जनाधार को बढ़ाया तथा सेवा के नाम पर वनवासी समाज को उनकी संस्कृति से काटने वालों को करारा जबाव भी दिया. ऐसे महापुरुष सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे.
स्व मिश्र को श्रद्धांजलि देने वालों में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, रामटहल चौधरी, राम कुमार नायक, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, दीनदयाल वर्णवाल, संजय जायसवाल, आशा लकड़ा, संजीव विजयवर्गीय, सीमा शर्मा, कमाल खान, संजय सेठ, पूर्व आइजी लक्ष्मण सिंह, सांवरमल अग्रवाल, प्रदीप सिन्हा, विजय जायसवाल, प्रेम मित्तल, मनोज मिश्रा, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, तारिक इमरान, रविनाथ किशोर, देवेंद्र स्वामी, राजेंद्र केसरी, बलराम प्रसाद, अनिल टाइगर, केके गुप्ता समेत रांची महानगर भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. स्व मिश्र की पुण्यतिथि भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी मनायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >