रांची : बिजली कटौती से राजधानीवासी परेशान

रांची : बिजली कटौती से राजधानीवासी परेशान हैं. एक ओर लोड शेडिंग के नाम पर बिजली काटी जा रही है. वहीं, नया केबल लगाने और मरम्मत के नाम पर लगातार कई घंटे तक बिजली काटी जा रही है. हटिया ग्रिड को मात्र 80 मेगावाट बिजली मिलने के कारण कई इलाकों में बिजली की कटौती विभिन्न […]

रांची : बिजली कटौती से राजधानीवासी परेशान हैं. एक ओर लोड शेडिंग के नाम पर बिजली काटी जा रही है. वहीं, नया केबल लगाने और मरम्मत के नाम पर लगातार कई घंटे तक बिजली काटी जा रही है.
हटिया ग्रिड को मात्र 80 मेगावाट बिजली मिलने के कारण कई इलाकों में बिजली की कटौती विभिन्न सब-स्टेशनों से की गयी. हरमू, एचइसी, अशोकनगर, तुपुदाना, धुर्वा, हवाई नगर, रातू, रातू रोड, इटकी रोड सहित अन्य बड़े इलाके प्रभावित हैं. इसके अलावा टाटीसिलवे, बूटी मोड़, रामगढ़ रोड, अोरमांझी, नामकुम, डोरंडा, हिनू, कोकर, चुटिया, हजारीबाग रोड व अन्य इलाके भी प्रभावित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >