रांची : रांची में 14.2 किलो नन सब्सिडी गैस के दाम 1,000 तक पहुंच गये हैं. अब ग्राहकों को 936 रुपये के बजाय 998.50 रुपये देने होंगे. इसमें 62.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है. अब ग्राहकों के बैंक खाते में 483.18 रुपये सब्सिडी राशि भेजी जायेगी. पहले 423.75 रुपये सब्सिडी भेजी जाती थी. इसी प्रकार 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 97.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है.
अब ग्राहकों को 1612 रुपये की जगह 1709.50 रुपये देने होंगे. इंडेन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश दीपक ने कहा कि नयी कीमत एक नवंबर यानी गुरुवार से लागू होगी.
