मेसरा/रांची : बूटी की सैनिक कॉलोनी निवासी राधिका सिन्हा ने अपने भू वैज्ञानिक पति सौरभ सिन्हा को पटना से गुंडा बुला कर पिटवाया. साथ ही ससुर सुबोध कुमार सिन्हा से हथियार के बल पर आलमारी की चाबी ले ली और डेढ़ लाख रुपये नकद, गहना व अन्य सामान लेकर पटना चली गयी. इस संबंध में सुबोध कुमार सिन्हा ने खेल गांव ओपी में लिखित आवेदन दिया है. एसएसपी व सिटी एसपी को भी आवेदन की एक एक-एक प्रतिलिपि दी है. हालांकि मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.
इस संबंध में खेल गांव ओपी प्रभारी मोहन कुमार का कहना है कि यह पूरी तरह पति-पत्नी का मामला है़ जांच में यह पता चला है कि महिला के मायके वाले कोई सामान नहीं ले गये. यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है़ इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है.
पुलिस को दिये गये आवेदन में सुबोध सिन्हा ने कहा है कि भू वैज्ञानिक के पद पर चेन्नई में पदस्थापित सौरभ सिन्हा छुट्टी पर अपने घर आये थे.
रविवार को पटना से उनकी पत्नी राधिका सिन्हा, ससुर अनिल कुमार सिन्हा, सास सत्या सिन्हा समेत 15 लोग मेरे पहुंचे और सौरभ सिन्हा के साथ मारपीट करने लगे. मेरे समधी अनिल कुमार सिन्हा ने पिस्तौल निकाल कर मेरे पेट मे सटा दिया और आलमारी की चाबी ले ली.
इसके बाद आलमारी से डेढ़ लाख रुपये नकद व गहना सहित चार अटैची में सामान भर कर इनोवा(बीआर 06पिसी 2772) कार से पटना ले गये. आवेदन में यह भी कहा गया है कि मई 2017 में पत्नी राधिका सिन्हा ने दहेज उत्पीड़न का मामला अपने पति के अलावा पूरे परिवार पर कोतवाली थाना पटना में दर्ज कराया था. चार महीना पूर्व सभी का बेल मिल गया है.
पति सौरभ सिन्हा से बताया कि पत्नी चेन्नई से बिना बताये भाग गयी थी. उसके साथ मध्यस्थता करने की बहुत कोशिश की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली. सौरभ सिन्हा के ससुराल वाले पटना स्थित किदवईपुरी योगेंद्र पार्वती इनक्लेव के फ्लैट नंबर 401 में रहते हैं.
