रांची : सीसीएल ने स्कूल में किया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

रांची : सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2018 के अंतर्गत सीसीएल ने शनिवार को केंद्रीय विद्यालय राजेंद्र नगर में वाद-विवाद प्रतियोगिता का अायोजन किया. इसमें नरेंद्र नाथ पाठक (नवम) को प्रथम, प्रगति कुमारी चौरसिया (नवम)को द्वितीय और आदित्य तिवारी (नवम) को तृतीय स्थान मिला. चित्रकला में सुमेधा कुमारी (सप्तम) को प्रथम, अर्ष कुमार (सप्तम) को द्वितीय और […]

रांची : सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2018 के अंतर्गत सीसीएल ने शनिवार को केंद्रीय विद्यालय राजेंद्र नगर में वाद-विवाद प्रतियोगिता का अायोजन किया.
इसमें नरेंद्र नाथ पाठक (नवम) को प्रथम, प्रगति कुमारी चौरसिया (नवम)को द्वितीय और आदित्य तिवारी (नवम) को तृतीय स्थान मिला. चित्रकला में सुमेधा कुमारी (सप्तम) को प्रथम, अर्ष कुमार (सप्तम) को द्वितीय और भूमि कुमारी मिश्र को तृतीय स्थान मिला.
मौके पर कंपनी के धीरज कुमार, एन चटर्जी, स्कूल की प्रधानाचार्या जे कुजूर भी मौजूद थे. स्‍पोर्ट्स कॉम्प्लेक्‍स, होटवार में जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों के बीच दौड़ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग मिनी मैराथन दौड़ (तीन किलोमीटर), 100 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया. 29 अक्तूबर को कर्मियों को सतर्कता की शपथ दिलायी जायेगी. सुबह 10 :15 बजे से मुख्यालय से जवाहर नगर कॉलोनी तक मार्च का आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >