इटकी : जतरा में 12 पड़हा राजा काठ के घोड़े पर पहुंचे

इटकी : इटकी में शनिवार को जतरा का आयोजन हुआ. शुरुआत पाहन रैयशन उरांव द्वारा शक्ति खूंटा की पूजा-अर्चना के साथ हुई. 12 पड़हा राजा अमन उरांव ने पड़हा निशान काठ के घोड़े पर सवार होकर जतरा का नेतृत्व किया. वहीं नृत्य दलों ने नाच-गान से जतरा में आये लोगों का स्वागत किया. मौके पर […]

इटकी : इटकी में शनिवार को जतरा का आयोजन हुआ. शुरुआत पाहन रैयशन उरांव द्वारा शक्ति खूंटा की पूजा-अर्चना के साथ हुई. 12 पड़हा राजा अमन उरांव ने पड़हा निशान काठ के घोड़े पर सवार होकर जतरा का नेतृत्व किया.
वहीं नृत्य दलों ने नाच-गान से जतरा में आये लोगों का स्वागत किया. मौके पर शिव पाहन, सुधीर उरांव, सुका उरांव, बीजो उरांव सहित अन्य शामिल थे.
मांडर के लोयो व हेसमी में जतरा का आयोजन : मांडर. प्रखंड के लोयो व हेसमी गांव में शनिवार को जतरा का आयोजन किया गया.परंपरा के अनुसार मुड़मा मेला के समापन के दूसरे दिन लगने वाले इस जतरा में पाड़हा प्रतीक चिह्न के साथ शामिल हुए विभिन्न गांव के खोड़हा ने मांदर व नगाड़े की थाप पर नृत्य-गीत प्रस्तुत किये. लोयो जतरा के आयोजन में पेंड़या पहान, शंकर उरांव, महेश उरांव, बिरसा उरांव, जागेश्वर उरांव तथा हेसमी जतरा में डूरुवा पहान, डहरू उरांव, सोमा उरांव, सोमरा उरांव, साही उरांव, भोला उरांव सहित अन्य ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >