रांची : कोलकाता में रोड शो का आयोजन 29 को

रांची : राजधानी रांची में 29 व 30 नवंबर को ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से 29 अक्तूबर को कोलकाता में रोड शो का आयोजन किया जायेगा. रोड शो के माध्यम से सरकार कृषि के क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने और दुनिया […]

रांची : राजधानी रांची में 29 व 30 नवंबर को ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से 29 अक्तूबर को कोलकाता में रोड शो का आयोजन किया जायेगा. रोड शो के माध्यम से सरकार कृषि के क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने और दुनिया की नयी कृषि तकनीक से झारखंड को जोड़ने का काम करेगी.

साथ ही देश-विदेश के साझेदार को समिट में शामिल होने का न्योता भी देगी. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास स्टेक होल्डर व निवेशकों के साथ बातचीत भी करेंगे. विभिन्न स्तर पर होने वाली बैठकों के दौरान राज्य सरकार अपनी कृषि व उद्योग नीति के बारे में जानकारी देगी. रोड शो को लेकर सरकार की ओर से कार्यक्रम तय किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >