मनोज सिंह
इस वर्ष विकास योजनाओं पर 1605.00 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य
रांची : कृषि विभाग में चालू वित्तीय वर्ष (2018-19) के छह माह में सात फीसदी राशि खर्च हुई है. इस वर्ष विकास योजनाओं पर (राज्य और केंद्रांश) कुल 1605.00 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य है. इसमें 113.21 करोड़ रुपये की अब तक खर्च हो पाया है. इसमें केंद्रांश में 1.11 फीसदी राशि ही खर्च हुई है.
केंद्र सरकार की करीब 524 करोड़ रुपये की योजना है. इसमें 5.80 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाया है. इसी तरह राज्य सरकार की 1081.00 करोड़ रुपये की योजना में 107.04 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाया है. यह करीब 9.94 फीसदी है. स्थापना व्यय करीब 64 फीसदी हो गया है.
19 स्कीम पर शून्य खर्च
कृषि विभाग चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र और राज्य सरकार कुल 33 स्कीम का संचालन होना है. इसमें 19 स्कीम में अब तक एक भी पैसा खर्च नहीं है. सितंबर माह तक आधा दर्जन से अधिक स्कीम का राज्यादेश ही निर्गत नहीं किया गया था. इसमें अधिसंख्य स्कीम उद्यान विभाग के संबंधित है. तालाब जीर्णोद्धार पर करीब 22 तथा डोभा निर्माण (पूर्व की स्कीम) पर करीब 25 फीसदी राशि खर्च हो चुकी है. सबसे कम राशि उद्यान और कृषि विभाग की योजनाओं पर खर्च हुई है.
कई अधिकारियों को हुआ है शो कॉज
कृषि विभाग की सचिव ने भूमि संरक्षण विभाग के स्कीम की धीमी प्रगति पर कई जिला स्तर के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी है. भूमि संरक्षण निदेशक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. राशि खर्च नहीं होने का कारण स्पष्ट रूप से देने को कहा है.
योजना खर्च प्रतिशत
बीज विनियम वितरण एवं बीजोत्पादन 5.97
कृषि मेला, प्रशिक्षण, भ्रमण आदि 1.04
कृषि विभाग के निगम, एजेंसी आदि को सहायता 00
विशेष फसल बीमा योजना 9.63
सिंगल विंडो सेंटर स्थापना 00
कंवर्जेंस ऑफ फेलो लैंड 1.81
डबल क्रॉपिंग राइस फेलो स्कीम 00
मृदा सुधार प्रबंधन की योजना 00
कृषि प्रयोगशाला की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण 00
मिनी लैब स्थापना 00
आधारभूत संरचना की स्थापना व ग्रामीण कृषि हाट निर्माण 00
इंट्रेस्ट सबमेंशन 00
कृषक राहत कोष एवं कृषक हेल्प लाइन स्थापना 2.01
उद्यान विकास योजना 00
गैर कार्यांवित जिलों में बागवानी प्रसार 0.48
जैविक प्रमाणीकरण एवं जैविक खाद को प्रोत्साहन 30.77
जल निधि 3.62
बंजर भूमि फेलो विकास योजना 21.44
बीएयू को अनुदान 7.53
डोभा निर्माण 24.91
मिट्टी जांच से संबंधित भुगतान 00
मधुमक्खी पालन योजना 00
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 00
राष्ट्रीय बागवानी मिशन 00
नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर 00
परंपरागत कृषि विकास योजना 00
नेशनल प्रोजेक्ट ऑन मैजनेजमेंट ऑफ सॉयल हेल्थ एवं फर्टिलिटी 00
नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 5.78
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन 00
खाद्य सुरक्षा मिशन 00
नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड पाम 00
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 00
(नोट: खर्च की स्थिति सितंबर माह के 28 तारीख तक की है)
