दुर्गा पूजा : रांची में कल से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रहे, इसके लिए ट्रैफिक एसपी ने की तैयारी रांची : दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रहे, इसके लिए ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने तैयार पूरी कर ली है. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि सोमवार से शहर में बड़े वाहनों […]

दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रहे, इसके लिए ट्रैफिक एसपी ने की तैयारी
रांची : दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रहे, इसके लिए ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने तैयार पूरी कर ली है. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि सोमवार से शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.
बड़े मालवाहक वाहनों के लिए शहर में नो इंट्री का समय सुबह छह बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक रहेगा. इसके अलावा वाहनों के रूट भी परिवर्तित किये गये हैं. कई स्थानों पर यातायात नियंत्रण के लिए ड्रॉप गेट बनाये गये हैं. वाहनों के पड़ाव के लिए पार्किंग स्थल भी चिह्नित किये गये हैं.
वाहनों के रूट भी परिवर्तित किये गये, कई जगह यातायात नियंत्रण के लिए ड्रॉप गेट बनाये गये
यहां पर होंगे ड्रॉप गेट और वाहनों के प्रवेश पर होगी रोक
कचहरी चौक से शहीद चौक तक जाने वाले मार्ग में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. ड्रॉप गेट कचहरी चौक पर होगा.
कमिश्नरी चौक से स्टेट बैंक जाने वाले मार्ग में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहां ड्रॉप गेट रहेगा.
नगर निगम वाले मार्ग में आयुक्त कार्यालय के पास ड्रॉप गेट रहेगा.
जयपाल सिंह स्टेडियम के पास कचहरी चौक की तरफ ड्रॉप गेट
शहीद चौक से अपर बाजार जाने वाले दोनों मार्ग में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. ड्रॉप गेट शहीद चौक पर होगा.
दुर्गा बाड़ी मंदिर से चडरी तालाब जाने वाले मार्ग में लोक प्रिय भंडार के पास ड्रॉप गेट रहेगा.
थड़पखना वाले मार्ग में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. मंदिर के पास ड्रॉप गेट रहेगा.
चडरी तालाब वाले मार्ग में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सरना स्थल के पहले ड्रॉप गेट रहेगा.
सर्जना चौक पुरूलिया रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सर्जना चौक मंदिर के समीप ड्रॉप गेट रहेगा.
विष्णु सिनेमा मार्ग, राधेश्याम गली, लालजी हिरजी रोड, एसएन गांगुली रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. ड्रॉप गेट लगेगा.
चर्च रोड पर काली मंदिर के पास ड्रॉप गेट होगा. वाहनों का प्रवेश मेन रोड में नहीं होगा.
किशोरगंज चौक पूजा पंडाल के उत्तर दोनों लेन में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
कार्तिक उरांव चौक से हाउसिंग कॉलोनी जाने वाले मार्ग में प्रवेश वर्जित रहेगा.
सहजानंद चौक पर दोनों मार्ग मार्ग पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
लॉ यूनिवर्सिटी के पास कांके आने वाले मार्ग पर ड्रॉप गेट होगा.
राम मंदिर चौक, कोकर चौक सहित अन्य स्थानों पर ड्रॉप गेट होंगे.
भारी वाहनों का परिचालन मार्ग
पिस्का मोड़ से होकर हजारीबाग जाने वाली बड़ी गाड़ियां काठीटांड़ होते हुए रामपुर और वहां से दुर्गा सोरेन चौक होते हुए टाटीसिलवे और वहां से खेलगांव-बूटी मोड़ चौक होते हुए आगे जायेंगी. हजारीबाग से पलामू, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन भी उक्त मार्ग से वापस जायेंगे.
टाटा रोड से हजारीबाग जाने वाले वाहन नामकुम दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिलवे और वहां से खेलगांव-बूटी मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर जा सकेंगे.
निजी और यात्री वाहनों का परिचालन मार्ग
सभी प्रकार के निजी वाहनों का परिचालन मेन रोड में शाम चार बजे से लेकर दूसरे दिन सुबह चार बजे तक बंद रहेगा.सभी प्रकार के ट्रेकर, जीप, मिनिडोर, व्यावसायिक और यात्री वाहनों का परिचालन धुर्वा से बिरसा चौक, सुजाता चौक एवं मुंडा चौक होते हुए बहू बाजार, कर्बला चौक होते हुए सर्वे मैदान की ओर होगा.
पिस्का मोड़ से रातू रोड चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन शाम के चार बजे से लेकर सुबह चार तक मीनाक्षी सिनेमा मोड़, पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज और वहां से हरमू की तरफ होगा.
कांके रोड से कचहरी की ओर छोटी गाड़ियां शाम के चार बजे से लेकर सुबह चार बजे तक दरभंगा हाउस से लालपुर की ओर, लालपुर चौक की ओर से जाने वाली गाड़ियां जेपीएससी कार्यालय तक, बरियातू से अलबर्ट एक्का चौक की ओर आनेवाली गाड़ियां लाइन टैंक रोड स्थित रामगढ़ स्टैंड तक आ सकेंगी.
लालपुर से कोकर का मार्ग एकतरफा होगा. अर्थात लालपुर से कोकर जाने वाली गाड़ियां सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए आगे जायेंगी. कोकर से लालपुर की ओर जाने वाली गाड़ियां कांटाटोली या बूटी मोड़ की ओर से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी.शहरी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह चार बजे से लेेकर छह बजे तक ही आ-जा सकेंगी.
रूट पार्किंग की व्यवस्था
डोरंडा से मेन रोड आने वाले निजी वाहन सैनिक मार्केट व चर्च कॉम्प्लेक्स
सर्कुलर रोड से कचहरी की तरह जाने वाले वाहन सर्वे मैदान
कांके रोड से किशोरगंज पूजा पंडाल जाने वाले वाहन जज कॉलोनी के बाहर
किशोरी यादव चौक से किशोरगंज पूजा पंडाल जाने वाले वाहन न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड
पिस्का मोड़ से रातू रोड जाने वाले वाहन दुर्गा मंदिर से पहले
स्टेशन एवं मुंडा चौक से ओवरब्रिज पटेल चौक
रामगढ़ और हजारीबाग रूट की यात्री गाड़ी रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड
कांके रोड से बरियातू और कचहरी चौक जाने वाले वाहन जाकिर हुसैन पार्क के पास
बरियातू से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाले वाहन रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड
लालपुर से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाले वाहन प्लाजा चौक के पास
लालपुर से कोकर आने वाले वाहन राम लखन सिंह यादव कॉलेज
अपर बाजार से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाले वाहन जिला स्कूल
डंगराटोली से सर्जन चौक की ओर जाने वाले वाहन सदर अस्पताल परिसर
रांची : पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
रांची : डीसी के निर्देश के बाद शनिवार को राजधानी के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया. कार्यपालक दंडाधिकारी सागर कुमार, रविशंकर व एनी रिंकू कुजूर ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा व आपात स्थिति से निबटने के लिए क्या-क्या उपाय किये जा रहे हैं, इसकी जांच की. अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर पंडालों का निर्माण कार्य जारी है.
कई जगहों पर अंतिम चरण में है. हालांकि, पंडालों में प्रवेश व निकास द्वार बनाने की प्रक्रिया चल रही है. निरीक्षण के बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर एसडीओ को सौंपी जायेगी. जांच के लिए राजधानी को चार जोन में बांटा गया है. लालपुर, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, लोअर बाजार व चुटिया क्षेत्र में बन रहे पंडालों की जांच की जिम्मेदारी कार्यपालक दंडाधिकारी सागर कुमार को सौंपी गयी है.
वहीं कार्यपालक दंडाधिकारी रविशंकर कोतवाली, सुखदेवनगर, पंडरा, गोंदा व अरगोड़ा क्षेत्र के पंडालों का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा बरियातू, सदर, बीआइटी मेसरा, खेलगांव ओपी के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी एनी रिंकू कुजूर को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. डोरंडा, जगन्नाथपुर, धुर्वा, तुपुदाना, पुंदाग ओपी में बन रहे पंडालों की जांच की जिम्मेदारी कार्यपालक दंडाधिकारी श्वेता वर्मा को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >