रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी. इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास एवं जनहित संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. मौके पर राज्यपाल ने राजभवन द्वारा प्रकाशित पत्रिका की प्रति भी प्रधानमंत्री को भेंट की.
बैठक में शामिल हुईं : दूसरी तरफ द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित नेशनल इंप्लीमेंट कमेटी की बैठक में शामिल हुईं. इसमें विजयाराधे सिंधिया की 100वीं जयंती, गुरुनानक देव की 550वीं जयंती, सतगुरु राम सिंह की जयंती पूरे देश में मनाने पर चर्चा की गयी. जलियांवाला बाग हत्याकांड की 100वीं वर्षगांठ पर देश की जनता को अवगत कराने के लिए उसके स्वरूप पर चर्चा की गयी.
