रांची :विजिलेंस अफसरों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण

रांची :कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों, सीएमपीएफ जैसी सहयोगी संस्थाओं में काम करनेवाले विजिलेंस अफसरों का तीन दिनी इंडक्शन प्रोग्राम आइआइसीएम में शुरू हुआ. कोल इंडिया के सीवीओ टी वेंकट सुब्रमण्यम ने कहा कि सतर्कता विभाग के अधिकारियों का सरोकार हर क्षेत्र के संबंधित मामलों से रहता है. लिहाजा, उनकी जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है. सीएमपीडीअाइ […]

रांची :कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों, सीएमपीएफ जैसी सहयोगी संस्थाओं में काम करनेवाले विजिलेंस अफसरों का तीन दिनी इंडक्शन प्रोग्राम आइआइसीएम में शुरू हुआ. कोल इंडिया के सीवीओ टी वेंकट सुब्रमण्यम ने कहा कि सतर्कता विभाग के अधिकारियों का सरोकार हर क्षेत्र के संबंधित मामलों से रहता है. लिहाजा, उनकी जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है.
सीएमपीडीअाइ के सीएमडी शेखर सरन ने कहा कि इस क्षेत्र में हो रहे नये बदलाव और प्रौद्योगिकी के साथ सामंजस्य रखना जरूरी है. सीसीएल के सीवीओ एके श्रीवास्तव ने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य न केवल तकनीकी विवरणों की जानकारी देना है बल्कि प्रतिभागियों को जिम्मेदार बनाना भी है. कार्यक्रम का संचालन आइआइसीएम के प्रमुख एसएन सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >