सड़क चौड़ीकरण : 18 गांवों के 100 रैयतों की ली जायेगी जमीन

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिया निर्देश 18 गांवों के 100 रैयतों की ली जायेगी जमीन रांची : करमटोली चौक से ओरमांझी जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है. सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से शुरू की जा रही है. रांची जिला भू-अर्जन […]

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिया निर्देश
18 गांवों के 100 रैयतों की ली जायेगी जमीन
रांची : करमटोली चौक से ओरमांझी जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है. सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से शुरू की जा रही है.
रांची जिला भू-अर्जन कार्यालय जल्द ही प्रारंभिक अधिसूचना जारी करेगा. इसके बाद आपत्तियों का निराकरण कर सड़क अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. सड़क चौड़ीकरण के लिए 18 गांवों के 100 से अधिक लोगों (60 से 100 फीट तक) की जमीन ली जायेगी. इसमें पूर्व से बनी सड़क की चौड़ाई भी शामिल होगी.
जमीन अधिग्रहण के पूर्व सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट(एसआइए) का काम भी पूरा कर लिया गया है. जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, उसे चिह्नित कर लिया गया है. ग्रामीणों के साथ आमसभा कर इस पर सहमति ले ली गयी है. पांच अंचलों के लगभग 15 मौजा से जमीन अधिग्रहित की जायेगी. मोरहाबादी में सड़क लगभग 82 फीट चौड़ी की जायेगी. वहीं, चिरौंदी में 66 फीट व शेष जगहों पर 100 फीट चौड़ी की जायेगी.
किस गांव से कितनी जमीन ली जायेगी
गोबरहप्पा : 8 एकड़ 74 डिसमिल
पतरातू गांव : 5 एकड़ 75.5 डिसमिल
कुल्ही : 4.83 एकड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >