केंद्र और राज्य सरकार ने संवेदनशील अर्थव्यवस्था को मजबूत किया : भाजपा

रांची : प्रदेश भाजपा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत पांच रुपये कम किये जाने का स्वागत किया है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल पर ढाई-ढाई रुपये कम किये गये, इतने की कमी प्रदेश सरकार ने भी की. […]

रांची : प्रदेश भाजपा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत पांच रुपये कम किये जाने का स्वागत किया है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल पर ढाई-ढाई रुपये कम किये गये, इतने की कमी प्रदेश सरकार ने भी की. केंद्र और राज्य सरकार जनहित की सरकार है और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील है.
मौके पर प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद थे. श्री प्रकाश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ने से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. कांग्रेस सरकार पेट्रोलियम पर लगातार सब्सिडी दे रही थी, इससे देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई.
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए ऐतिहासिक पहल की और पेट्रोलियम पर सब्सिडी के बोझ से भारत को मुक्त कराया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में डीजल-पेट्रोल की कीमतें 100 प्रतिशत तब बढ़ी थी. मोदी सरकार ने 80 रुपये प्रति लीटर पर सत्ता संभाली और उसे 62 रुपये प्रति लीटर पर लाया था. भाजपा नेता ने कहा कि सुधार की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >