रांची़ : बूथ के कार्यकर्ता ही जीत दिलाते हैं : दीपक

रांची़ : भाजपा हरमू मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गोपाल सोनी के नेतृत्व में हुई. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी ने मजबूती से सभी कार्यक्रमों के प्रभारी, महत्वपूर्ण मतदाताओं के नाम, पन्ना प्रमुखों के नाम, उनके मोबाइल व बाइक नंबर […]

रांची़ : भाजपा हरमू मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गोपाल सोनी के नेतृत्व में हुई. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी ने मजबूती से सभी कार्यक्रमों के प्रभारी, महत्वपूर्ण मतदाताओं के नाम, पन्ना प्रमुखों के नाम, उनके मोबाइल व बाइक नंबर की पूरी सूची प्रदेश कार्यालय में जमा किया वह सराहनीय है.
अब हमें उन सभी कार्यकर्ताओं की बैठक करा कर बूथ के लोगों से संपर्क कर उस बूथ की मजबूती के लिए तेजी से काम करना है. हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि बूथ के 60 मतदाताओं में एक पन्ना प्रमुख बने हैं.
उन्हें उन मतदाताओं के सुख-दु:ख में शामिल होकर उनके साथ सदैव संपर्क में रहने की जरूरत है, जिससे सरकार एवं संगठन की व्यापकता को वह मतदाता को पूरी तरह जान सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >