रांची : स्थायी वारंटियों पर होगी कार्रवाई, हुई समीक्षा

रांची : स्थायी वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सोमवार को रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर ने कार्यालय में समीक्षा बैठक की. इस क्रम में उन्होंने डीएसपी रैंक के अफसरों को चरणबद्ध तरीके से स्थायी, गैर जमानतीय एवं फरार वारंटियों का सत्यापन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. डीएसपी से कहा गया कि […]

रांची : स्थायी वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सोमवार को रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर ने कार्यालय में समीक्षा बैठक की. इस क्रम में उन्होंने डीएसपी रैंक के अफसरों को चरणबद्ध तरीके से स्थायी, गैर जमानतीय एवं फरार वारंटियों का सत्यापन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. डीएसपी से कहा गया कि वे वैसे थाना पर विशेष रूप से फोकस कर वारंट का निष्पादन करायें, जहां लंबित वारंट की संख्या अधिक है.
समीक्षा बैठक के दौरान डीआइजी ने यह भी घोषणा की है कि लंबित वारंट का अधिक संख्या में सत्यापन और निष्पादन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा. बैठक में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिला के डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >