28 को खुली रहेंगी झारखंड भर की 4000 दवा दुकानें

रांची : झारखंड फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह तथा संयुक्त सचिव मुकेश कुमार ने केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा आहूत बंद का कड़ा विरोध किया है. बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में एसोसिएशन ने कहा है कि 28 सितंबर को राज्य भर की करीब 4000 दवा दुकानें खुली रहेंगी. एसोसिएशन ने कहा है […]

रांची : झारखंड फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह तथा संयुक्त सचिव मुकेश कुमार ने केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा आहूत बंद का कड़ा विरोध किया है. बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में एसोसिएशन ने कहा है कि 28 सितंबर को राज्य भर की करीब 4000 दवा दुकानें खुली रहेंगी.
एसोसिएशन ने कहा है कि दवा व्यवसायियों को अामलोगों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है. वे केवल अपना मुनाफा देख रहे हैं. वे रोगी के प्रति अपने कर्तव्य से भाग रहे हैं. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि जो भी फार्मासिस्ट झारखंड फार्मेसी काउंसिल में निबंधित नहीं है, वही सरकार पर गलत मांग मान लेने का दबाव बना रहे हैं. इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फार्मासिस्ट होने की योग्यता रखने वाले फार्मासिस्ट 28 सितंबर को अपनी दवा दुकानें समय से खोलेंगे.
एसोसिएशन ने सरकार को सुझाव भी दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों के आसपास व अन्य सार्वजनिक जगहों पर सरकार जगह उपलब्ध करा कर योग्य फार्मासिस्ट उपलब्ध कराये. इससे सरकार को आगे भी ऐसी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा तथा मरीजों को दवाएं आसानी से मिलती रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >