रांची : रोजगार मेले में 607 को मिली नौकरी

रांची : दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का समापन मंगलवार को हो गया. दो दिवसीय मेला में कुल 607 युवकों को रोजगार दिया गया. मौके पर ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया. वहीं, दूसरे चरण के लिए 1266 आवेदकों के नाम शॉटलिस्ट किये गये. मेला का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय व मॉडल कैरियर सेंटर की अोर […]

रांची : दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का समापन मंगलवार को हो गया. दो दिवसीय मेला में कुल 607 युवकों को रोजगार दिया गया. मौके पर ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया. वहीं, दूसरे चरण के लिए 1266 आवेदकों के नाम शॉटलिस्ट किये गये. मेला का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय व मॉडल कैरियर सेंटर की अोर से किया गया था. इस मेले में कुल 40 कंपनियां पहुंचीं.

इसमें मुख्य रूप से वाक्सपॉल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, जोमाटो रांची, एल एंड टी, सैमफोर्ड हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड रांची, अॉर्किड हॉस्पिटल, अानंद ग्रुप, केयर एट होम आदि कंपनियों ने स्टॉल लगाये थे. इन कंपनियों ने आठवीं पास, मैट्रिक, इंटर, आइटीआइ, स्नातक, एमबीबीएस, एमबीए, बीटेक योग्यता वाले युवकों को रोजगार का अॉफर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >