रांची : टाइम्स स्क्वायर बनाने से पहले यहां की गंदगी तो साफ करायें

स्वच्छता ही सेवा अभियान का हश्र, मोरहाबादी मैदान में फैली है गंदगी रांची : बड़े तामझाम के साथ 15 सितंबर से राज्य में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू हुआ था. अब भी जगह-जगह सेमिनार, प्रभात फेरी और जागरूकता रैलियां निकालने की होड़ लगी है. राजधानी को स्वच्छ रखने के लिए बड़े-बड़े दावे भी किये जा […]

स्वच्छता ही सेवा अभियान का हश्र, मोरहाबादी मैदान में फैली है गंदगी
रांची : बड़े तामझाम के साथ 15 सितंबर से राज्य में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू हुआ था. अब भी जगह-जगह सेमिनार, प्रभात फेरी और जागरूकता रैलियां निकालने की होड़ लगी है. राजधानी को स्वच्छ रखने के लिए बड़े-बड़े दावे भी किये जा रहे हैं. मंत्री, विधायक और मेयर से लेकर रांची नगर निगम के अधिकारियों का एक बड़ा कुनबा रोज किसी न किसी मोहल्ले में झाड़ू लेकर पहुंच रहे हैं. लेकिन, शहर है कि साफ होने का नाम नहीं ले रही है. मिसाल के तौर पर मोरहाबादी मैदान को ही ले लीजिए.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी मैदान को अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनायी है. इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. मैदान के चारों ओर बड़े-बड़े एलइडी स्क्रीन लगाये गये हैं. साथ ही सौंदर्यीकरण के कई अन्य कार्य किये जा रहे हैं.
लेकिन, इसी मैदान में गांधी प्रतिमा के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है. अस्थायी होटल व ठेले-खोमचे से बहाये जानेवाले गंदे पानी से मैदान का एक कोना कीचड़ से भर गया है. इससे बदबू भी आने लगी है. कुल मिलाकर अब तक शहर इस हृदयस्थली कहे जानेवाले इस मैदान की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. नतीजतन, यहां गंदा पानी जमने लगा है.
मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए हर दिन आते हैं हजारों लोग
शहर में मैदानों की कमी होने के कारण प्रतिदिन सुबह व शाम हजारों लोग मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए पहुंचते हैं. लेकिन, मैदान की साफ-सफाई न होने के कारण इन लोगों में भी काफी परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि सरकार स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन वास्तविक स्थिति क्या है, यह मोरहाबादी मैदान को देखने से पता चल जायेगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >