रांची : कटहल मोड़-अरगोड़ा रोड फोरलेन योजना अधर में

रांची : कटहल मोड़ से अरगोड़ा चौक तक की सड़क के चौड़ीकरण की योजना अधर में लटक सकती है, क्योंकि इसके लिए रैयतों को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा देना होगा. अगर प्रस्तावित योजना के तहत जमीन ली जाती है, तो इतनी राशि का भुगतान पथ निर्माण विभाग को करना होगा. यह आकलन […]

रांची : कटहल मोड़ से अरगोड़ा चौक तक की सड़क के चौड़ीकरण की योजना अधर में लटक सकती है, क्योंकि इसके लिए रैयतों को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा देना होगा. अगर प्रस्तावित योजना के तहत जमीन ली जाती है, तो इतनी राशि का भुगतान पथ निर्माण विभाग को करना होगा. यह आकलन होने के बाद कि मुआवजा राशि बहुत अधिक हो रही है, विभाग ने योजना पर चुप्पी साध ली है. हालांकि, अब तक विभागीय स्तर पर इसे लेकर मंथन किया जा रहा है.
फोरलेन की है योजना : कटहल मोड़ से अरगोड़ा चौक तक की सड़क के फोरलेन बनाने की योजना है. पहली बार सड़क चौड़ीकरण की योजना थी, जिसका निर्माण तो कराया गया, लेकिन अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ की अोर करीब आधा किमी तक जमीन नहीं ली जा सकी. क्योंकि, सड़क किनारे लोगों के मकान बने हुए हैं.
चापुटोली के आगे भी सड़क किनारे मकान होने की वजह से चौड़ीकरण ठीक तरकी से नहीं हो पाया था. ऐसे में विभाग ने दूसरी बार इस सड़क को फोरलेन करने की योजना तैयार की और जमीन लेने की दिशा में आगे बढ़ा.
विभागीय स्तर पर अब तक चल रहा मंथन
चौड़ीकरण की आस में जर्जर हो गयी है सड़क
कटहल मोड़ से अरगोड़ा चौक के बीच की सड़क की हालत बेहद खस्ता हो गयी है. कई जगहों पर सड़क जर्जर हो चुकी है. चौड़ीकरण योजना की आस में लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत भी नहीं नहीं करायी गयी. जर्जर सड़क पर गाड़ियां गड्ढे में घुस कर आना-जाना कर रही हैं. बारिश के दौरान तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है. दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >